मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:37 IST

हार्न बजाने पर विवाद, युवती सहित दो जख्मी

हार्न बजाने पर विवाद, युवती सहित दो जख्मी
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर.

कार का हॉर्न बजाने जैसे मामूली बात को लेकर हुए विवाद में युवती सहित दो लोग जख्मी हो गए है. यह वारदात एमआईडीसी और धंतोली थाना परिसर में हुई है.हिंगणा मार्ग निवासी नीता देवतले 3 अक्टूबर की रात भोजन करने के बाद अपने दो बेटियों के साथ घर के पास टहल रही थी. अचानक वहां से नीले रंग की कार गुजरी. कार चालक जोर-जोर से हॉर्न बज रहा था. यह देखकर नीता ने चालक को हॉर्न बजाने की बजाय ठीक से ड्राइविंग करने की नसीहत दी. इससे कार चालक और उसकी बहन चंदा तथा सोनी संतप्त हो गए. नीता और उनकी बेटियों को गालियां देते हुए पीटने लगे. लोहे के बत्ते से सिर पर वार करके नीता की बेटी तेजस्विनी को जख्मी कर दिया. एमआईडीसी पुलिस ने कार चालक और उसकी बहनों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज किया है.

इसी तरह सेमिनरी हिल्स निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार पाठक 3 अक्टूबर की रात धंतोली के इंडियन जिमखाने के सामने से जा रहे थे. तभी गेंडा और साहू नमक युवक वहां से बाइक में गुजरे. उनके हॉर्न बजाने से पाठक मार्ग के किनारे हो गए. इसके बावजूद बाइक सवार दोनों आरोपी पाठक को गालियां देने . उन्होंने पत्थर और डंडे से हमला कर पाठक को जख्मी कर दिया. धंतोली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे