घर से शराब बेचते मिला अपराधी
नागपुर पुलिस आयुक्त की एस्कॉर्ट टिम ने भांडेप्लॉट के सेवादल नगर इलाके के एक मकान पर छापा मारकर 25 हजार की शराब बरामद की है. मंगलवार रात पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल की एस्कॉर्ट टीम को संदीप सूर्यभान उरकुडे द्वारा अपने घर से देशी-विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने का पता चला. सूचना की पुष्टि के बाद संदीप के घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान शराब सहित 25 हजार रुपए कीमत का माल बरामद किया गया. संदीप के खिलाफ सक्करदरा थाने में मामला दर्ज किया गया है.