मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

गे डेटिंग ऐप पर दोस्ती करके लूटा

दो आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है मामले

नागपुर.

गे डेटिंग ऐप पर दोस्ती करने के चक्कर में एक युवक लूट का शिकार हुआ है. वाठोड़ा पुलिस ने आरोपी अंतरिक्ष मिश्रा (19) और अमित पाटिल (23) को गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता 27 वर्षीय भंडारा के मोहाड़ी का निवासी है. वह हंसापुरी में रहता है. निजी अस्पताल में टेक्नीशियन है. उसकी गे डेटिंग ऐप के जरिए आरोपियों से दोस्ती हुई. आरोपियों ने उसे बीती रात बहादुरा फाटा के पास मिलने बुलाया. आरोप है कि मुलाकात के दौरान दोनों ने चाकू की नोक पर सौरभ के साथ मारपीट की. उससे 5 हजार रुपये छीन लिए. उससे एटीएम कार्ड ले लिया. उसे जबरन पास के एटीएम तक ले गए. वहां अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए. इसके बाद सौरभ के साथ मारपीट करके फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल और परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के खिलाफ हुड़केश्वर थाने में हत्या के प्रयास, लटी तथा चोरी का मामला दर्ज है. उनके अन्य लोगो को भी शिकार बनाए जाने का पता चला है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे