मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

गवाही में मदद से इनकार पड़ा भारी

धारदार हथियार और बीयर की टूटी बोतल से युवक पर जानलेवा हमला, जरीपटका में वारदात

नागपुर के जरिपटका में पुराने आपराधिक मामले में गवाही को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना इंदोरा मैदान स्थित इलेक्ट्रिक डीपी के पास की है। हालांकि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने २ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे के दौरान अखिलेश खोब्रागड़े पर आरोपियों ने इंदौरा मैदान स्थित इलेक्ट्रिक डीपी के पास हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल खोब्रागड़े पहले से अखिलेश को जानता था और उसके खिलाफ चल रहे एक पुराने हत्या के प्रयास के मामले में अपने पक्ष में गवाही के लिए मदद मांग रहा था।

अखिलेश ने मामले में मदद करने से इनकार करते हुए "देखता हूं" कहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने का आरोप है।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार और बीयर की टूटी बोतल से अखिलेश के पेट और पीठ पर वार किए। वहीं अन्य आरोपियों पर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने का आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंचे सुजल रामटेके के साथ भी मारपीट किए जाने की शिकायत है।

गंभीर रूप से घायल अखिलेश का मेयो अस्पताल में उपचार जारी है। जरीपटका पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले में अभय उइके और अनिकेत उर्फ मिनटिया को गिरफ्तार किया गया है। जबकि ५ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे