गंगाबाई घाट पर 'पल्या' के पास मिला मौत का सामान!
पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
नागपुर
नागपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
नागपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगाबाई घाट परिसर में कार्रवाई की।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अपने पास अवैध अग्निशस्त्र लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंचों की मौजूदगी में गंगाबाई घाट के नाले के पास जाल बिछाया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पलाश उर्फ पल्या अग्ने को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर आरोपी के पास से पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो जिंदा कारतूस एक दुपहिया वाहन सहित करीब 1 लाख २9 हजार रुपए का माल जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।