मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

एसटी में महिला से 16 लाख के गहने उड़ाए

नागपुर में प्रतापनगर थाने के स्नेह नगर में वर्धा जाने के लिए एसटी बस में सवार हुई 60 वर्षीय महिला के पर्स से 16.25 लाख के गहने चुरा लिए गए. 60 वर्षीय महिला स्नेह नगर बस स्टॉप से शिवाई बस में सवार होकर वर्धा जा रही थी. इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने पर्स में रखे सोने के गहनों वाली छोटी पर्स चुरा ली. छोटी पर्स में 16.25 लाख के गहने रखे थे. प्रतापनगर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है. त्यौहारों का सिजन होने से बड़ी संख्या में महिलाएं बस में सफर कर रही है. इस वजह से अपराधी और उठाईगिर भी सक्रिय हो गए है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे