एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजों ने चीन को एक अंक से हराकर जीता गोल्ड
साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु की टीम ने फाइनल में चीन को 238-237 से हराया।
एशियाई खेल 2026 का 11वां दिन भारत के लिए सोने का दिन रहा। महिला टीम के बाद अब पुरुष टीम ने भी तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से था।
तीसरे सेट में भारतीय टीम एक अंक से पीछे चल रही थी। चौथे और आखिरी गेम में उसने बढ़त बना ली और मैच 238-237 से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीरंदाजी में जीत की हैट्रिक पूरी की। साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने भारत के लिए यह तीसरा गोल्ड जीता। गोल्ड मेडल की कुल संख्या अब दस हो गई है।
पुरुषों के कंपाउंड टीम इवेंट में साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु का सेमीफाइनल दक्षिण कोरिया से हुआ था। भारतीय तीरंदाजों ने यह मुकाबला 236-229 से जीता और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भी टीम का प्रदर्शन दमदार रहा, हालांकि चीन के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में भारत एक वक्त पीछे था।
आखिरी राउंड से ठीक पहले भारत 178-179 से पीछे था। इसके बाद चीन ने 8 अंक का शॉट मारकर बड़ी चूक कर दी। भारतीय टीम ने उसके बाद कोई गलती नहीं की। उसने अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिर में 238-237 से मैच अपने नाम किया। चीन की तीरंदाजी टीम सिर्फ एक अंक से हारी और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
2026 के एशियाई खेलों में भारत के लिए आज का दिन यादगार रहा। टीम ने आज तीरंदाजी में तीन और निशानेबाजी में एक मेडल जीता। आज चार टीम मेडल आए।
गोल्ड मेडल के नतीजे इस तरह रहे। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तानिपर्थी और प्रितिका प्रदीप ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड जीता।
मिश्रित कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में चिकिता तनिपथी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड जीता। इसके साथ ही उन्होंने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक खेलों में अपनी जगह भी पक्की कर ली।
मिश्रित ट्रैप निशानेबाजी टीम इवेंट में नीरू धांडा और कायन चेनई ने गोल्ड जीता। पुरुषों के कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने चीन को 238-237 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।