मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:29 IST

एमडी तस्करी रैकेट का पर्दाफाश

कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, फरार छह साथियों की खोजबीन, क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस सेल की कार्रवाई

नागपुर.

क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस सेल ने एमडी तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करके उसके सदस्य को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुरुवार की रात यशोधारा नगर थाने के तहत संघर्ष नगर के प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में की गई. गिरफ्तार आरोपी इजाजुद्दीन रियाजुद्दीन सिद्दीकी (40)। हमीद नगर है. उसके साथी आमिर मुकीम मलिक, करीम मुकीम मलिक, शिबू मलिक, कैफ मलिक, सगीर मोहम्मद लतीफ अंसारी और ओसामा फरार है. इजाजुद्दीन से 2.75 लाख रुपए कीमत की 58.600 ग्राम एमडी बरामद की गई है. इजाजुद्दीन कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ 22 मामले दर्ज हैं. एनडीपीएस सेल को इजाजुद्दीन के एमडी की तस्करी किए जाने का पता चला. इसके आधार पर पीआई भारत क्षीरसागर हवलदार इमरान और उनकी टीम ने गुरुवार शाम इजाजुद्दीन को हिरासत में लिया. उसकी तलाशी लेने पर एमडी मिली. उसने बरामद एचडी मलिक बंधु और उनके साथियों से खरीदने का बताया. फरार मलिक बंधु भी काफी समय से एमडी की तस्करी में लिप्त है. उनके खिलाफ भी मामले दर्ज हैं. सूत्रों के अनुसार आमिर मलिक इलाहाबाद में रहता है. वहां उसकी एमडी बनाने की फैक्ट्री है. वहां से एमडी लाकर नागपुर और दूसरे जिलों में भेजी जाती है. मलिक बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद इस रैकेट की सच्चाई सामने आ सकती है. इजाजुद्दीन से एमडी मोबाइल और स्कॉर्पियो सहित 10 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है. देर रात तक एनडीपीएस सेल इजाजुद्दीन से पूछताछ कर रहा था.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे