मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

एमडी तस्कर गैंग पर लगा मकोका

एमडी तस्कर गैंग पर लगा मकोका

नागपुर.

अजनी थाना क्षेत्र में 65 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई है. इस मामले में 14 आपराधिक मामले दर्ज है. मामला 15 जून 2026 का है. ऐंटी नारकोटिक्स टीम को मानेवाड़ा-बेसा रोड पर गश्त के दौरान नरहरी नगर परिसर में दो एक्टिवा पर सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिए. तलाशी लेने पर पुलिस को पियुष मालवंडे से 10 ग्राम और राहुल गोराडे से 55 ग्राम एमडी बरामद हुई. उनसे मोबाइल, एमडी तथा एक्टिवा सहित 8.80 लाख रुपये का माल बरामद किया गया. पूछताछ में पियुष मलवंडे ने प्रतिक किंदरले से एमडी खरीदने का बताया. जांच में पुलिस ने पियुष मलवंडे, राहुल गोराडे, आर्य बुरेले और मनिष धुर्वे को गिरफ्तार किया. प्रतिक किंदरले फरार है. आर्य बुरेले, पियुष मलवंडे, मनिष धुर्वे और प्रतिक किंदरले के खिलाफ हत्या, हथियार रखने, मारपीट, धमकी, आगजनी, अतिक्रमण और मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे