मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:13 IST

एक्सिस बैंक से डील, अक्टूबर में भारत में आ सकता है Apple Pay

आईफ़ोन और Apple Watch यूजर्स के लिए नई पेमेंट सर्विस जल्द आने की चर्चा, शुरुआत में सिर्फ एक बैंक के कार्ड सपोर्ट करेंगे

एक्सिस बैंक से डील, अक्टूबर में भारत में आ सकता है Apple Pay
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

आईफ़ोन इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत में जल्द ही Apple की अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay शुरू होने की जानकारी मिल रही है। अभी तक लोगों को पेमेंट के लिए गूगल पे या फोन पे जैसे ऐप का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब Apple खुद अपना अलग पेमेंट सिस्टम भारत में लाने की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक, ऑक्टोबर 2026 की शुरुआत में Apple Pay भारत में ऑफिशियली लॉन्च हो सकता है। इससे आईफ़ोन और Apple Watch यूज करने वालों के लिए पेमेंट करना पहले से आसान और फास्ट हो जाएगा।

भारत में एंट्री के लिए Apple ने एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। पहले फेज में सिर्फ एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड वाले लोग ही Apple Pay यूज कर पाएंगे। जिनके पास एक्सिस का क्रेडिट कार्ड है, वे उसे अपने आईफ़ोन के वॉलेट में जोड़ सकेंगे। साथ ही Apple का प्लान भारत में और बड़ा बताया जा रहा है, कंपनी HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे बड़े बैंकों से भी बातचीत कर रही है। अगर यह बातचीत पॉजिटिव दिशा में आगे बढ़ती है, तो इन बैंकों के ग्राहक भी आगे चलकर Apple Pay यूज कर सकेंगे।

Apple Pay काम कैसे करेगा, इसका तरीका भी सामने आया है। इसमें NFC नाम की टेक्नोलॉजी यूज की जाएगी, जिसे टैप-एंड-पे कहते हैं। किसी भी दुकान या मॉल में पेमेंट के लिए आईफ़ोन या Apple Watch को मशीन के पास ले जाकर टैप करना होगा, और सेकंडों में पेमेंट हो जाएगा। इसके लिए अलग से कोई ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सिक्योरिटी को लेकर भी बात साफ की गई है। हर पेमेंट के वक्त फेस आईडी या टच आईडी की जरूरत पड़ेगी, यानी बिना परमिशन के कोई पेमेंट नहीं कर पाएगा। अगर कोई फोन उठा भी ले, तो चेहरा या फिंगरप्रिंट मैच किए बिना पैसे नहीं कटेंगे। RBI ने कार्ड पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक की इजाजत दे दी है, जिसकी वजह से ही Apple Pay के लिए भारत में रास्ता खुला है।

अभी के लिए यह सर्विस सिर्फ क्रेडिट कार्ड तक सीमित रहेगी, लेकिन आगे चलकर इसमें UPI पेमेंट भी जोड़े जाने की चर्चा है। भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल यूपीआई का ही होता है, इसलिए अगर यह जुड़ता है तो इसका फायदा बड़े पैमाने पर मिलेगा। फिलहाल इसके लिए ऑक्टोबर तक इंतजार करना होगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे