मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:21 IST

दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव का आरोपी अजनी RPF ने ऑटोमोटिव चौक से पकड़ा

नागपुर से मुंबई जा रही 12289 दुरंतो एक्सप्रेस के तीन एसी कोच पर पथराव के आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया।

दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव का आरोपी अजनी RPF ने ऑटोमोटिव चौक से पकड़ा
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर से मुंबई जा रही ट्रेन 12289 दुरंतो एक्सप्रेस के तीन एसी कोच पर पत्थर फेंकने के आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) अजनी ने ऑटोमोटिव चौक से पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान मंडला, मप्र के रहने वाले नरेंद्र कुमार हिसाबी लाल सिरसाम (35) के रूप में बताई गई है।

यह घटना 25 सितंबर की रात करीब 8.46 बजे बोरखेड़ी और सिंदी के बीच हुई थी। पथराव में दुरंतो एक्सप्रेस के तीन एसी कोच के कांच चकनाचूर हो गए थे। यात्रियों के बनाए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो घटना को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे थे।

पूछताछ में नरेंद्र ने बताया कि घटना की रात वह पारिवारिक विवाद की वजह से तनाव में था और उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। उसने बताया कि इसी हालत में वह बोरखेड़ी के पास बिना इजाजत रेलवे लाइन पार कर गया। फिर पटरी पर पड़े पत्थर उठाकर सामने से गुजर रही नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर मारने लगा। पथराव से ट्रेन की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

घटना की खबर मिलते ही RPF और कमर्शियल विभाग समेत सभी संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था, इसलिए सीनियर डीएससी मनोज कुमार ने एक विशेष टीम बनाई।

इस टीम में अजनी आईपीएफ आरजी निपसैया, एसआईबी आईपीएफ अरुण ठवरे, एसआई आरके राम, एसआई अश्विन पवार, एएसआई अभय बेदरकर, अतुल सावंत, वसीम खान, हरविंदर सिंह और श्याम झाडोकर शामिल थे।

टीम ने बोरखेड़ी रेलवे स्टेशन, ब्राम्हणी गांव और बूटीबोरी इलाके में लगातार नजर रखी और मुखबिरों का जाल बिछाया। इसी दौरान एक मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि आरोपी ऑटोमोटिव चौक के पास एक निर्माणाधीन इमारत में मिस्त्री का काम कर रहा है।

RPF की टीम ने तुरंत दबिश दी और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर नरेंद्र कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया और बुधवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे