दुपहिया चोरी में मिला नाबालिग, 10 मामलों का खुलासा
नागपुर के नंदनवन इलाके में वाहन चोरी के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है. उससे दुपहिया चोरी सहित 10 मामलों का खुलासा हुआ है. 28 सितंबर को नंदनवन कॉलोनी निवासी नितीन सूर्यवंशी की एक्टिवा चोरी हो गई थी. नंदनवन पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से 14 वर्षीय नाबालिग के लिप्त होने का पता चला. बंदी बनाकर पूछताछ करने पर नाबालिग ने सूर्यवंशी की एक्टिवा सहित 9 दुपहिया चुराने का कबूल किया. कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी की वारदात को भी करने का बताया. उससे 9 दुपहिया सहित 6 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है. नाबालिग चार साल से अपराध में लिप्त था.