दुपहिया चोरी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
नागपुर.
नागपुर में क्राइम ब्रांच यूनिट पांच ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से चोरी की 6 दोपहिया सहित 3 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है. यह मामला नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 14 मई की रात सीएमपीडीआई मार्ग स्थित रिलायंस जियो मार्ट के सामने से सुजुकी एक्सेस में चोरी हुई थी. इस मामले में जरीपटका थाने में शिकायत दर्ज की गई थी. क्राइम ब्रांच यूनिट पांच ने समानांतर जांच में गुप्त सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई क्षेत्र से धनंजय जगने और राकेश चौधरी है. दोनों सिवनी स्थित कुरई के निवासी है. उन्होंने जरीपटका और मध्यप्रदेश के सिवनी थाना क्षेत्र से दुपहिया चुराए है. उनका साथी प्रजीत फरार है.