मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

ड्राई डे पर शराब बिक्री, आरोपी गिरफ्तार

ड्राई डे पर शराब बिक्री, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर.

क्राइम ब्रांच ने गांधी जयंती पर ड्राई डे के दिन बिक्री के लिए लाई गई अवैध शराब की खेप पकड़ी है. पुलिस ने स्कार्पियो तथा शराब सहित 11.25 लाख रुपये का माल बरामद किया है. 30 सितंबर की रात डोंगरगांव में वर्धा से नागपुर की ओर जाने वाले हाईवे पर पुलिस ने स्कार्पियो को रोका. उसमें योगेश आकोडे सवार था. स्कार्पियो की तलाशी लेने पर सवा लाख रुपए कीमत की शराब मिली. 2 अक्टूबर को ड्राई डे है. इस दौरान बिक्री के लिए शराब लाई गई थी. हिंगणा पुलिस ने 10 लाख रुपये कीमत की स्कार्पियो तथा 1.25 लाख रूपये कीमत की शराब बरामद करके महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे