मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:29 IST
PT24 खास खबर सबसे पहले PT24 पर, 25 सित | 16:48

डॉ. हेडगेवार फ्लाई ओवर पर बालक को कुचला

आरोपी बुलेट सवार भी जख्मी, उद्घाटन के बाद पहला हादसा

नागपुर.

देश का सबसे लंबा डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार फ्लाई ओवर गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना का गवाह बना. सक्करदरा से दिघोरी की ओर जानेवाले फ्लाई ओवर पर बेकाबू बुलेट चालक ने साइकिल सवार नाबालिग छात्रा को कुचल दिया. हादसे में नाबालिग छात्र की मौत हो गई जबकि, बुलेट चालक जख्मी हो गया. मृतक 13 वर्षीय छात्र कासिब जावेद सिद्दीकी और जख्मी आरोपी विजय तिड़के है.

कासिब रात 9.30 से 10 बजे के दौरान साइकिल पर सवार होकर ताजाबाद से दिघोरी दिशा में जा रहा था. ताजाबाद दरगाह गेट के सामने पीछे से आ रही बुलेट क्रमांक एम.एच./49/सी.एन./5336 के चालक ने साइकिल को टक्कर मारकर कासिब को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बुलेट चालक विजय तिड़के भी जख्मी हो गया. फ्लाई ओवर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कासिब को अस्पताल पहुंचाया. घटना का पता चलने पर कासिब के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. उपचार के दौरान कासिब को मृत घोषित कर दिया गया. बुलेट चालक का उपचार चल रहा है. करीब एक हजार करोड़ की लागत से बने फ्लाई ओवर का 19 सितंबर को उद्घाटन हुआ है. इसके बाद से यह पहला सड़क हादसा है. बताया जाता है कि कासिब के अलावा कुछ दूरे बच्चे भी फ्लाई ओवर पर साइकिल चला रहे है.

नया फ्लाई ओवर होने से कई वाहन चालक शौकिया तौर से भी वहां से गुजर रहे है. फ्लाई ओवर की बनावट देखने के चक्कर में उनके वाहनों की गति भी धिमि होती है. इस वजह से भी हमेशा हादसे की स्थिति बनी रहती है. ताजा हादसे में बालक के जान गवाने के बाद पुलिस और प्रशाषण के हरकत में आने की उम्मीद है. जख्मी बुलेट चालक विजय तिड़के का भी उपचार चल रहा है. उसका बयान दर्ज होने के बाद हादसे की सच्चाई पता चल सकती है. सक्करदरा पुलिस ने कासिब के चाचा आफताब अहमद सिद्दीकी की शिकयत पर बुलेट चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ब), 106 (1), वाहन दुर्घटना अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुलेट चालक के रक्त के नमुने लिए है. उसकी जांच से उसके नशे में होने का पता चल सकता है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे