मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:03 IST

चीन में लॉन्च हुआ Vivo Y600i, 8,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आई नई डिवाइस

विवो ने अपने होम मार्केट चीन में वाय-सिरीज का नया स्मार्टफोन उतारा है, जिसमें बड़ी बैटरी और तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

चीन में लॉन्च हुआ Vivo Y600i, 8,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आई नई डिवाइस
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

स्मार्टफोन कंपनी विवो ने चीन में अपनी वाय-सिरीज का एक नया डिवाइस उतारा है। नए फोन का नाम Vivo Y600i रखा गया है और यह इस सिरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले इसी सिरीज के तहत कंपनी Vivo Y600 Turbo और Y600 Pro लॉन्च कर चुकी है, जिनमें क्रमश: 9,020mAh और 10,200mAh की बैटरी दी गई थी। नए Y600i में कंपनी ने 8,000mAh की बैटरी दी है।

कीमत की बात करें तो नया स्मार्टफोन 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 1,999 युआन रखी गई है, जो लगभग 24,000 रुपये के बराबर है। ग्राहक इसे स्टारडस्ट, स्काय ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंगों में खरीद सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.87 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1592 x 720 पिक्सेल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है और यह डीसी डिमिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में सॉफ्टवेयर लेवल पर लो ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

बैटरी को 44W तक की वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन शॉर्ट वीडियो प्लेबैक के लिए 25 घंटे और नेविगेशन के लिए 16 घंटे तक का बैकअप दे सकता है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिप दिया गया है। फोन में 6GB एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB यूएफएस 2.2 स्टोरेज मिलेगा। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, वहीं रैम एक्सपेंशन फीचर के जरिए रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित ओरिजिनओएस 6 पर चलता है और इसमें कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो Vivo Y600i में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.1, डुअल-सिम 5G, यूएसबी टाइप-सी और इंफ्रारेड ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे