मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:46 IST

चीन जाते ही लगा 5.87 लाख का चूना

आर्किटेक्ट के क्रडिट कार्ड से उड़ाई रकम, पांचपावली थाने में मामला दर्ज

नागपुर.

सायबर अपराधियों ने कामकाज के सिलसिले में चीन गए आर्किटेक्ट के क्रेडिट कार्ड से 5.87 लाख रुपये उड़ा लिए. यह वाकया पांचपावली थाना परिसर में हुआ. आर्किटेक्ट अमरजीत सिंह के पास निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड है. इस क्रेडिट कार्ड से उनकी पत्नी, बेटे और बहू के क्रेडिट कार्ड भी जुड़े हुए है. 8 जून को अमरजीत सिंह कारोबार के सिलसिले में चीन गए थे. वहां उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि उन्होंने 6 लाख रूपये के कर्ज में गारंटी ली है. अमरजीत सिंह ने किसी की भी गारंटी लेने से इनकार करते हुए उस मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया. इसके बाद अमरजीत सिंह को पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से जुड़े हुए परिजनों के क्रेडिट कार्ड से 20 अगस्त से 11 सितंबर के दौरान 13 व्यवहार हुए है. इनमें 5.87 लाख रुपए का भुगतान हुआ है. अमरजीत सिंह ने तत्काल क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया. उन्होंने किसी को भी ओटीपी, पीन तथा क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं दी थी. इसके बावजूद क्रेडिट कार्ड से नगदी उड़ाई गई है. अमरजीत सिंह की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे