मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

चरित्र के संदेह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

पोस्टमार्टम से खुला राज, कपिल नगर में वारदात

चरित्र के संदेह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या
आरोपी रोशन शाहाकार

नागपुर.

कपिलनगर थाने के तहत एक व्यक्ति ने अनैतिक संबंध के संदेह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति ने पुलिस और अस्पताल को गुमराह करने के लिए इसे हादसा बताने की कोशिश की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने आरोपी पति 42 वर्षीय किशोर शाहाकार (42) को गिरफ्तार किया है. यह मामला कामगार नगर स्थित न्यू म्हाडा कॉलोनी का है. मृतक 33 वर्षीय लक्ष्मी रोशन शाहाकार है. पति रोशन को लक्ष्मी के दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. गुरुवार की रात लक्ष्मी काम से घर लौटी. हमेशा की तरह रोशन उससे सवाल करने लगा. दोनों में विवाद हो गया. रोशन ने लक्ष्मी पर हमला किया. लक्ष्मी के कान और सिर के पास गहरी चोट आ गई. लक्ष्मी जमीन पर गिर गई. चोट गहरी होने से उसने दम तोड़ दिया.

रोशन रोशनी को लेकर मेयो अस्पताल लेकर पहुंचा. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रोशन ने चिकित्सकों को लक्ष्मी के घर की सीढ़ियों से गिरने का बताया. अस्पताल की सूचना पर कपिल नगर पुलिस पहुंची. उसे भी सीढ़ियों से गिरने का बताया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर आंतरिक चोट होने का पता चला. इससे पुलिस का संदेह गहरा गया. उसने रोशन से पूछताछ की. सख्ती बरतने पर उसने हत्या की बात कबृल कर ली. रोशन 2006 में भी पांचपावली में दर्ज हत्या के एक मामले में सजा काटकर दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे