चाकू लेकर घूमते मिला शातिर चोर
नागपुर के कलमना में चाकू लेकर घूम रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराधी ओमप्रकाश उर्फ ढोकू सुरेश निषाद है. उससे चाकू बरामद किया गया है. ओमप्रकाश पुराना अपराधी है. 18 सितंबर की रात योगेश मासूरकर अपना ई-रिक्शा लेकर भरतवाड़ा जा रहे थे. चिखली गेट के पास उन्होंने लघुशंका के लिए सड़क किनारे ई-रिक्शा पार्क की. इसी दौरान अज्ञात चोर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया. 3 अक्टूबर को कलमना रेलवे स्टेशन परिसर में ओमप्रकाश को चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ओमप्रकाश उर्फ ढोकू निषाद को पकड़ लिया. उससे चाकू बरामद किया गया. पूछताछ में उसने ई-रिक्शा चोरी करने का कबूल किया. वह चोरी के माल की ढुलाई के लिए ई-रिक्शा का इस्तेमाल करता था. रात में चोरी का माल ठिकाने लगाने के बाद ई-रिक्शा को अलग-अलग जगहों पर छूपा देता था. उससे ई-रिक्शा बरामद कर चोरी का मामला सुलझा लिया गया है.