बुलेट सवार युवती से फ्लाई ओवर पर छेड़खानी
वीडियो वायरल होने पर पुलिस हुई सक्रिय, तीन आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में सड़क पर बुलेट चालक युवती से अभद्रता किए जाने का वाकया सामने आया है. घटना सामने आते ही इमामवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है. यह वारदात 25 सितंबर की रात बैद्यनाथ चौक से रेशिमबाग चौक की दिशा में जानेवाले फ्लाई ओवर पर हुई है. बुलेट सवार युवती फ्लाई ओवर से जा रही थी. तभी पीछे से बाईक पर ट्रीपल सिट सवार युवक आए. एक युवक ने युवती को देखकर अश्लील इसारे किए. युवती ने युवकों को फटकार लगाई. बाईक सवार युवक ठहर गए. युवती द्वारा अश्लील इसारा किए जाने को लेकर सवाल करने पर युवक खूद का बचाव करने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने गौरव पुरुषोत्तम धांडे, प्रणय उर्फ गोलू दत्ता राम कालकर और धीरज श्रीराम भनारकर को हिरासत में लिया है. उनकी बाईक भी बरामद की है. पुलिस ने इस तरह के कृत्य करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.