मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

बीड से बेलतरोड़ी लूट का आरोपी गिरफ्तार

बीड से बेलतरोड़ी लूट का आरोपी गिरफ्तार

नागपुर

बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने बीड जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कृष्णा आटपले (21), निवासी माटेगांव, तहसील गेवराई, जिला बीड के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को मॉडल मिल सोसायटी, एम.बी. कॉलेज के पास रहने वाली 60 वर्षीय महिला घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान दो अज्ञात आरोपी घर में घुसे और चाकू का डर दिखाकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र जबरन छीनकर दोपहिया वाहन से फरार हो गए। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों में से एक को पकड़ लिया। उसकी पहचान सुमेध उर्फ पराग राजेंद्र गजभिये के रूप में हुई थी।

लोगों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद सुमेध की तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी थी।

क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी दीपक आटपले के बीड जिले के चकलांबा थाना क्षेत्र में होने की जानकारी हासिल की। वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बाद पुलिस टीम बीड भेजी गई, जहां से आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए बेलतरोड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील, सह पुलिस आयुक्त नविनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त (क्राइम) राजेंद्र दाभाडे, डीसीपी डिटेक्शन दीपक अग्रवाल और एसीपी वैभव जाधव के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की टीम ने की।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे