मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

भंडारा मार्ग पर पारडी पुलिस ने पकड़ी शराब

नागपुर.

पारडी पुलिस ने भंडारा मार्ग पर गांधी जयंती के दिन ड्राई डे के लिए लाई गई शराब बरामद की है. पुलिस ने कार सहित 7.55 लाख रुपये का माल बरामद किया है. शराब की खेप नागपुर से भुगांव जा रही थी. पारडी पुलिस भंडारा हाईवे रोड स्थित सुरुची कंपनी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक मारुति बलेनो कार को पुलिस ने रोककर तलाशी ली. कार से अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद हुई. पुलिस ने कार में सवार अखिलेश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया. शराब और बलेनो कार सहित7.55 लाख रूपये का माल बरामद किया.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे