मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

अपराधी ने बेटे के सामने पत्नी का गला रेंता

गंभीर रूप से जख्मी, अपराधी है पति अंकुश बागड़ी, इतवारी के भाजी मंडी में वारदात

नागपुर.

चरित्र के संदेह में इतवारी के कुख्यात अपराधी ने बेटे के सामने ही पत्नी का चाकू से गला रेंत दिया. गंभीर रूप से जख्मी पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है. यह वारदात तहसील थाने के तहत इतवारी के भाजी मंडी में हुई आरोपी. आरोपी 37 वर्षीय अंकुश पिंटू बागड़ी फरार है.

अंकुश कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ लूटपाट, हमले और हफ्ता वसूली सहित 21 मामले दर्ज है. उसकी हरकतों से पूरा परिवार त्रस्त है. उसके पिता कांग्रेस के पदाधिकारी थे. अंकुश हमेशा पत्नी श्रुति को यातनाएं देता है. वह चरित्र पर संदेह करके श्रुति से मारपीट करता है. उसके यातनाओं की श्रुति ने तहसील थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. अंकुश के खिलाफ पत्नी की प्रताड़ना का मामला भी दर्ज किया था. मामला दर्ज होने के बाद भी श्रुति बच्चों की खातिर अंकुश के साथ रहने के लिए मजबूर थी. शुक्रवार 2 अक्टूबर की रात करीब 1:45 बजे अंकुश चरित्र पर संदेह करके श्रुति से विवाद करने लगा. इसी दौरान उसने श्रुति पर चाकू से हमला कर दिया. गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे वार किए. उस वक्त कमरे में श्रुति का नाबालिग बेटा और बेटी भी थे. पत्नी को अधमरी अवस्था में छोड़कर अंकुश फरार हो गया.

श्रुति के नाबालिग बेटे ने तत्काल अपने नाना ध्रुव उपाध्याय को फोन करके घटना की जानकारी दी. उपाध्याय अपने परिजनों के साथ तत्काल बेटी के घर पहुंच गए. इसी बीच तहसील पुलिस को घटना का पता चल गया. उसने मौके पर पहुंचकर श्रुति को मेयो अस्पताल रवाना किया. गंभीर रूप से जख्मी श्रुति का उपचार चल रहा है. बताया जाता है कि अंकुश श्रुति की हत्या करना चाहता था. इसीलिए उसने श्रुति के शरीर पर 30 से 40 घाव किए हैं. श्रुति की हालत गंभीर है. उसने पहली भी श्रुति को अमानविय यातनाएं दी थी. सूत्रों के अनुसार अंकुश को एमडी की भी लत है. वह हमेशा ही नशे में रहता है. तहसील पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अंकुश की खोज आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे