आतंकियो से रिश्तों के नाम पर 1.07 करोड़ की ठगी
निवृत्त अफसर हुए शिकार, साइबर थाने में मामले दर्ज
नागपुर.
आतंकियों से रिश्ते रखने का भय दिखाकर साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से 1.07 करोड़ की ठगी की है. 82 वर्षीय शिकायतकर्ता धरमपेठ में रहते है. उन्हें 1 सितंबर को एक मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल आया. वीडियो कॉल करनेवाले ने खूद को एनआईए के एटीएस विभाग का अधिकारी बताया. उसने दिल्ली बम धमाके में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके ढ़ाई करोड़ रुपए की निकालने की जानकारी दी. उसने इस राशि के कमिशन के तौर पर उन्हें (शिकायतकर्ता को) 25 लाख रुपए मिलने का बोला. उसने इस प्रकरण में गिरफ्तार करने की धमकी देकर आईसीआईसीआई बैंक का स्टेटमेंट, वीजा कार्ड तथा आरबीआई का वारंट भेजा. डिजीटल अरेस्ट किए जाने झांसा देकर वीडियो कॉल करके शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी को निगरानी में रखने का बताया. उन्हें तीन बैंक खातों की जानकारी देकर उसमें 87.50 लाख रुपए ट्रांसर्फर करने के लिए मजबूर किया.
इसी तरह धंतोली निवासी 70 वर्षीय शिकायतकर्ता को 19 सितंबर को वीडियो कॉल करके मुंबई के कुलाबा पुलिस स्टेशन का संपर्क किए जाने का बताया गया. उन्हें आतंकियों से रिश्ते रखने का भय दिखाकर उनके नाम से गिरफ्तारी वारंट जारी होने का बताया. उन्हें मनी वेरिफिकेशन के नाम पर रुपए भेजने को कहा. शिकायतकर्ता ने 20.10 लाख रुपए आरटीजीएस से भेज दिए. इसके बाद उन्हें ठगी होने का पता चला. साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.