मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

आंख में स्प्रे मारने के बाद जानलेवा हमला

मां-दो बेटे जख्मी, इमामवाड़ा में वारदात

नागपुर के इमामवाड़ा थाने के तहत जाटतरोड़ी में पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटों पर जानलेवा हमला किया गया है. पुलिस ने आरोपी विनय मेश्राम और उसकी बहन आंचल मेश्राम को हिरासत में लिया है. उनका भाई विक्की मेश्राम फरार है. कुछ दिन पहले बाईक का कट लगने को लेकर आरोपी विक्की मेश्राम और जख्मी तुषार सहारे के बीच विवाद हुआ था. विक्की ने 2018 में भी तुषार पर हमला किया था. इसके बाद से ही दोनों के बीच रंजिश चल रही है. रविवार को दोनों के परिचित युवक का जन्म दिन था. वहां दोनों गए थे. वहां भी विक्की ने तुषार को गालियां दी. विवाद बढ़ने की आशंका से तुषार घर चला गया. रात करीब 12:30 बजे तुषार घर के पास अकेला खड़ा था, तभी विनय मेश्राम अपनी बहन आंचल मेश्राम के साथ वहां पहुंचा. उन्होंने तुषार की आंख में पीछे से पेपर स्प्रे किया. इसी दौरान विक्की मेश्राम ने तुषार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तुषार को बचाने पहुंचे उसके भाई और मां पर भी आरोपियों ने पत्थर से हमला किया. उन्हें भी चोट आ गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस वारदात से परिसन में तनाव निर्माण हो गया. पुलिस ने विनय मेश्राम और आंचल मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और चाकू से हमला करने वाला विक्की मेश्राम फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे