आग में खाक हुई मंडल डेकोरेशन की दुकान
नागपुर.
उमरेड मार्ग के ताजाबाद परिसर में मंडप डेकोरेशन की दुकान में भीषण आग लगने से खलबली गच गई. आग में करीब 70 लाख रुपये के नुकसान का पता चला है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. बड़ा ताजबाग परिसर में मो. वकील की मंडप डेकोरेशन की दुकान है. मंगलवार की रात 11.45 बजे लोगों को अचानक दुकान से धुआ निकलता दिखाई दिया. देखते ही देखते दुकान से आग की लपटे उठने लगी. सूचना मिलते ही सक्करदरा दमकल केंद्र की टीम पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया है. दमकल विभाग ने 70 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.