रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मुंबई कोस्टल रोड पर रात 3 बजे 5-6 गाड़ियां टकराईं, महिंद्रा एसयूवी में लगी आग

दिन की रोशनी में समुद्र किनारे जली एसयूवी और क्षतिग्रस्त कारों के पास दमकलकर्मी खड़े हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

नरीमन पॉइंट से वरली की ओर आने वाले रास्ते पर बेकाबू महिंद्रा एसयूवी ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी। किसी की जान नहीं गई, कुछ लोग घायल हुए। ड्राइवर के नशे में होने की जांच चल रही है।

मुंबई के कोस्टल रोड पर बीती रात एक बड़ा और अजीबोगरीब हादसा हुआ, जिसमें करीब 5 से 6 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। बेकाबू रफ्तार से आ रही एक महिंद्रा एसयूवी कार ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद महिंद्रा एसयूवी में आग लग गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कुछ लोग घायल हुए।

हादसा नरीमन पॉइंट से वरली की ओर आने वाले रास्ते पर हुआ। बीती रात वहां पहले दो गाड़ियों की टक्कर हुई थी। रात करीब 3 बजे हुई इस टक्कर की वजह से कुछ गाड़ियां रुकी हुई थीं। उसी दौरान पीछे से बेकाबू रफ्तार में आई एक महिंद्रा एसयूवी ने इन खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद एसयूवी में आग लग गई और वहां दौड़भाग मच गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझा दी गई। सौभाग्य से सभी लोग बच गए। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।

पीछे से टक्कर मारने वाली एसयूवी का ड्राइवर नशे में था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इस बारे में कुछ तय नहीं है और पुलिस की पूछताछ जारी है। इस हादसे की वजह से कोस्टल रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक बंद रहा, जिसे बाद में फिर से शुरू कर दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

#मुंबई#शहर#PT24#Civic#Mumbai

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन