उज्जैन में आज निकलेगी महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी, शाम 4 बजे होगी रवाना
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
राजसी ठाट-बाट के साथ निकलने वाली सवारी रामघाट पर शिप्रा के जल से तीर्थ पूजन के बाद वापस मंदिर पहुंचेगी।
उज्जैन में भगवान महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी सोमवार को राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जाएगी। शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन होगा और उसके बाद सवारी रवाना होगी। भगवान महाकाल शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचकर तीर्थ पूजन करेंगे, फिर तय मार्ग से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेंगे।
सवारी में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित महाकालेश्वर बैंड के साथ भजन मंडली, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहेंगे।
सवारी मंदिर से चलकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। वहां मां शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया जाएगा।
भगवान महाकाल हर साल कार्तिक और अगहन माह में तीर्थ पूजन के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचते हैं। वहां विधि-विधान से पूजन किया जाता है। जब सवारी रामघाट पहुंचती है, तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए जुटते हैं।
पूजन के बाद सवारी गंधर्व घाट, गणगौर दरवाजा, मोड़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।