सागर के मछरयाई में शराब दुकान खुलते ही डंडे लेकर पहुंचीं महिलाएं, ठेकेदार दुकान बंद कर लौटा
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
सागर के मछरयाई में शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत के बाद दुकान दोबारा खुली तो महिलाओं ने हंगामा किया। वे रिहायशी इलाके से दुकान हटाने की मांग कर रही हैं।
सागर के मछरयाई में शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद इलाके की महिलाएं शराब माफियाओं के खिलाफ खुलकर सामने आ गई हैं। सोमवार को ठेकेदार अपने कर्मचारियों के साथ मछरयाई की शराब दुकान खोलने पहुंचा, तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।
क्षेत्र की महिलाएं इकट्ठा हुईं और डंडे लेकर दुकान पर पहुंच गईं। उन्होंने दुकान बंद करने की मांग करते हुए हंगामा किया। माहौल बिगड़ता देख ठेकेदार दुकान बंद करके वहां से चला गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने समझाइश देकर महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने साफ कहा कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान नहीं चलने देंगे। उनकी मांग है कि दुकान की जगह बदलकर उसे किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।
दरअसल, 15 नवंबर को मछरयाई की लीकर शॉप से शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मछरयाई के रहने वाले विष्णु खटीक को मृत घोषित कर दिया। कमलेश सोनी का अस्पताल में अब भी इलाज चल रहा है।
इस घटना के सामने आने के बाद से क्षेत्र के लोग शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ने दुकान हटवाने का आश्वासन दिया है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।