माखननगर में वेयरहाउस के अंदर जुआ फड़ पर छापा, 10 गिरफ्तार, संचालक फरार
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नर्मदापुरम जिले के माखननगर में पुलिस ने कढ़ैया गांव के एक वेयरहाउस में चल रहे जुए पर छापा मारा। 10 लोग गिरफ्तार हुए, जबकि फड़ चलाने का आरोपी विकास भदौरिया फरार है।
नर्मदापुरम जिले के माखननगर में पुलिस ने ग्राम कढ़ैया के एक वेयरहाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारा और 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 नवंबर की रात करीब 2 बजे हुई। पुलिस ने मौके से 29 हजार 700 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक फड़ चलाने वाला मुख्य आरोपी विकास भदौरिया अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
माखननगर थाने के प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर की अगुवाई में पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कढ़ैया के एक वेयरहाउस में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद एसआई आकाशदीप पचाया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी करके 10 लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में हरिओम कीर निवासी शुक्करवाड़ा, बालकदास मीना निवासी गौरा, करन सिंह निवासी बंगाली कॉलोनी नर्मदापुरम और गौरव सैनी निवासी सांगाखेड़ा कला शामिल हैं। इनके अलावा राकेश जाट, रितिक नरौलिया, सत्यम जाट, मुनव्वर खान और संदीप कुमार नरौलिया, ये सभी कढ़ैया के रहने वाले हैं, और सीताराम गौर चिलाचौन का निवासी है। इन सभी को भी पकड़ा गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वेयरहाउस में यह जुआ फड़ विकास भदौरिया चला रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ माखननगर थाने में मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत केस दर्ज किया है। फरार फड़ संचालक की तलाश जारी है।
कार्रवाई में निरीक्षक कंचन सिंह, एसआई आकाशदीप पचाया, प्रधान आरक्षक आशीष शर्मा, रामसेवक चौरे, आरक्षक नरेश मलिक, सुनील, शुभम राय, नरेंद्र और सैनिक गयाप्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।