मंगलवार, 10 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

छिंदवाड़ा के सांवरी बाजार में पिकअप की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक समेत कई मजदूर घायल

शहर PT24 शहर डेस्क

छिंदवाड़ा के सांवरी बाजार में मजदूरों को ले जा रहा तीन पहिया ऑटो पिकअप की टक्कर के बाद पलट गया। चालक समेत कई मजदूर घायल हुए हैं और उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

छिंदवाड़ा के सांवरी बाजार में मजदूरों को लेकर जा रहा एक तीन पहिया ऑटो बजाज शोरूम के सामने बेकाबू होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले एक पिकअप वाहन ने ऑटो को टक्कर मारी थी।

ऑटो में 8 से 10 मजदूर सवार थे। हादसे में ऑटो चालक समेत कई मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।

ऑटो मजदूरों को लेकर सांवरी बाजार से गुजर रहा था। उसी वक्त बजाज शोरूम के सामने पिकअप से टक्कर लगी और ऑटो पलट गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी के मुताबिक ऑटो को टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूरों को ले जाने वाले तीन पहिया वाहनों के पलटने की यह पांचवीं घटना है। उनके मुताबिक इसके बावजूद ऐसे वाहनों में क्षमता से ज्यादा मजदूरों को बैठाकर ले जाना बंद नहीं हो रहा। लोगों ने क्षमता से ज्यादा सवारियां ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि मजदूरों की जान जोखिम में डालकर इस तरह उन्हें ढोया जा रहा है।

लगातार हो रहे हादसों के बाद परिवहन विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन