गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

बैतूल के पत्रकार बिंदेश तिवारी की सड़क हादसे में मौत, सुखतवा-भौंरा के बीच अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दिन की रोशनी में राजमार्ग किनारे पुलिसकर्मी बाइक और सड़क की जांच कर रहे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

सलकनपुर से बाइक पर लौट रहे 55 साल के बिंदेश तिवारी को सोमवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इटारसी के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। केसला पुलिस जांच कर रही है।

बैतूल के 55 साल के पत्रकार बिंदेश तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे सलकनपुर से बाइक पर घर लौट रहे थे। सोमवार रात सुखतवा और भौंरा के बीच एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

बिंदेश तिवारी सोमवार को बाइक से सलकनपुर गए थे। उनके परिवार के लोग कार से उनके पीछे आ रहे थे। टक्कर के बाद उनके सिर में गंभीर चोट आई। अधिवक्ता संजय शुक्ला ने बताया कि हादसे में बिंदेश का हेलमेट सिर से गिर गया था और सिर में गहरी चोट लगी थी।

परिजन उन्हें इटारसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका शव सुखतवा लाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

केसला पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। साथ ही हादसे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

बिंदेश तिवारी एक दैनिक समाचार पत्र के संपादक थे। उनका अखबार बैतूल और भोपाल से छपता था। पत्रकारिता के साथ-साथ वे खेती-किसानी भी करते थे। उनके दो बेटे हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 1 बजे बैतूल के कोठीबाजार में बने मोक्षधाम में किया जाएगा।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन