मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:00 IST

वनप्लस 16 अगले महीने चीन में होगा लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की उम्मीद

कंपनी ने सोशल मीडिया पर लॉन्च डेट का ऐलान किया, फोन को गेमिंग डिवाइस के तौर पर पेश करने की तैयारी

वनप्लस 16 अगले महीने चीन में होगा लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की उम्मीद
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

टेक कंपनी वनप्लस ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 16 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि यह फोन उसके होम मार्केट चीन में 12 अक्टूबर को लॉन्च होगा। यह घोषणा 2026 वनप्लस गेमिंग कॉन्फरेंस के दौरान की गई, जहां कंपनी ने अपनी तीन मुख्य टेक्नोलॉजी की भी जानकारी दी।

वनप्लस इस फोन को सिर्फ एक आम फ्लैगशिप की तरह नहीं, बल्कि गेमिंग डिवाइस के तौर पर पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी के मुताबिक यह ऑलराउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन न्यू जेनरेशन फेंगची गेमिंग कर्नेल के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो हार्डवेयर रिसोर्स कोऑर्डिनेशन का काम करेगा।

कंपनी का दावा है कि वनप्लस 16 में 185 एफपीएस के अधिकतम फ्रेम रेट के साथ नेटिव गेमिंग का अनुभव मिलेगा। वनप्लस ने कहा कि इस लेवल का गेमिंग परफॉर्मेंस देने के लिए उसने कोई अलग चिप इस्तेमाल नहीं की, बल्कि फोन में एक नई सेल्फ डेवलप थ्री-चिप ईस्पोर्ट्स सिस्टम लगाई गई है। यह सिस्टम नेटवर्क, टच रिस्पॉन्स और डिस्प्ले से जुड़ी प्रोसेसिंग को हैंडल करती है।

कंपनी के मुताबिक यह चिप सिस्टम कनेक्शन की स्टेबिलिटी, टच रिस्पॉन्स और विजुअल क्लैरिटी को भी बेहतर बनाती है। फोन में 185Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो हाई फ्रेम रेट गेमिंग और तेज विजुअल रिस्पॉन्स देगा। वनप्लस का कहना है कि यह फोन नेटिव 185 एफपीएस के साथ कई गेमिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगा, जिसमें पीस एलीट, एरिना ब्रेकआउट, निझान: फ्यूचर और नारुतो मोबाइल जैसे गेम्स शामिल हैं। कंपनी ने रिस्पॉन्स एडवांटेज के 1-0 डिवाइस टेस्ट भी पेश किए और दावा किया कि यह डिवाइस समान नेटवर्क और गेमप्ले की स्थिति में दूसरे डिवाइसों के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

वनप्लस के इस आने वाले स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है। पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस भी दिया जा सकता है। फोन को अलग-अलग रंगों के ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी के कुछ और डिटेल्स शेयर करने की उम्मीद है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे