मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:01 IST

टाटा मोटर्स की सभी इलेक्ट्रिक कारों पर बैटरी-ऐज-ए-सर्विस स्कीम, कीमत 4.69 लाख से शुरू

टाटा मोटर्स ने अपनी पूरी इलेक्ट्रिक कार रेंज पर बैटरी-ऐज-ए-सर्विस यानी BaaS स्कीम शुरू की है, जिससे शुरुआती कीमत घट जाती है लेकिन बैटरी के इस्तेमाल पर अलग से प्रति किलोमीटर चार्ज लगेगा।

टाटा मोटर्स की सभी इलेक्ट्रिक कारों पर बैटरी-ऐज-ए-सर्विस स्कीम, कीमत 4.69 लाख से शुरू
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

इलेक्ट्रिक कार खरीदते वक्त सबसे ज्यादा खर्चा बैटरी का ही आता है। यही वजह है कि टाटा मोटर्स ने अपनी पूरी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप पर Battery-as-a-Service यानी BaaS स्कीम उपलब्ध करा दी है। इस स्कीम के तहत ग्राहक कार और बैटरी का पेमेंट अलग-अलग तरीके से कर सकते हैं, जिससे कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत कम हो जाती है।

इस स्कीम में टियागो EV, पंच EV, नेक्सॉन EV, कर्व्ह EV, सिएरा EV और फ्लैगशिप हैरियर EV शामिल हैं। BaaS ऑप्शन चुनने पर टियागो EV की कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है। पंच EV की कीमत 6.59 लाख रुपये से और नेक्सॉन EV की कीमत 8.99 लाख रुपये से मिलना शुरू होती है।

इसी तरह कर्व्ह EV की BaaS कीमत 10.99 लाख रुपये से, सिएरा EV की 11.99 लाख रुपये से और हैरियर EV की कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इन सभी मॉडल्स में कार की कीमत भले ही कम दिख रही हो, लेकिन बैटरी के इस्तेमाल के लिए अलग से प्रति किलोमीटर चार्ज देना पड़ेगा। यह चार्ज मॉडल के हिसाब से 2.6 रुपये से लेकर 5.9 रुपये प्रति किलोमीटर तक है। इसमें चार्जिंग, मेंटेनेंस या रिपेयर का खर्चा शामिल नहीं है।

आसान भाषा में समझें तो ग्राहक को कार के लिए एक अलग फाइनेंशियल एग्रीमेंट करना होगा और बैटरी के लिए अलग से पेमेंट देना होगा। डाउन पेमेंट कितना है, बैटरी की कैपेसिटी क्या है और लोन कितने टाइम का है, इसके हिसाब से हर महीने का असली खर्चा घट-बढ़ सकता है। इसलिए कार लेने से पहले अपनी रोजाना की ड्राइविंग का अंदाजा लगा लेना जरूरी है।

जो लोग रोज कम दूरी तय करते हैं, उनके लिए यह BaaS ऑप्शन शुरुआती खर्चा कम करने में काम आ सकता है। लेकिन जो ग्राहक ज्यादा किलोमीटर चलाते हैं, उन्हें कार लेने से पहले प्रति किलोमीटर चार्ज और लंबे टाइम में होने वाले कुल खर्चे का हिसाब जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा जो कस्टमर पुराने तरीके से यानी कार और बैटरी दोनों साथ में खरीदना चाहते हैं, उनके लिए वह ऑप्शन भी पहले की तरह मौजूद है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे