मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:48 IST

तांबे-पीतल के बर्तन चंद मिनटों में चमकाएं, घर में बनाएं ये खास घोल

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही तांबे-पीतल के बर्तन निकलने लगे हैं, ऐसे में घर पर एक आसान घोल बनाकर इन्हें नए जैसा चमकाया जा सकता है।

तांबे-पीतल के बर्तन चंद मिनटों में चमकाएं, घर में बनाएं ये खास घोल
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

त्योहारों का महीना शुरू हो चुका है और इसी के साथ घरों में रखे तांबे-पीतल के बर्तन अब बाहर निकलने लगे हैं। ये बर्तन रोज के इस्तेमाल में नहीं आते, इसलिए त्योहारों के वक्त ही इन्हें निकाला जाता है और फिर शुरू होती है इनकी अच्छी तरह सफाई की कवायद।

कई महीनों तक इस्तेमाल न होने की वजह से इन बर्तनों पर काफी गंदगी और काली परत जम जाती है, जिसे हटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। मगर एक आसान घरेलू तरीका अपनाकर कुछ ही मिनटों में इन बर्तनों को नए जैसी चमक दी जा सकती है। इसके लिए बस एक मैजिक लिक्विड घर पर तैयार करना होता है। आइए जानते हैं यह लिक्विड कैसे बनाया जाता है।

इस लिक्विड को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें एक चम्मच नमक, तीन चम्मच सिट्रिक एसिड या नींबू का छिलका, या फिर तीन चम्मच नींबू का रस और तीन चम्मच सफेद विनेगर डालें। इन सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और फिर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर लिक्विड तैयार करें।

घर पर तैयार किए गए इस लिक्विड की मदद से कांस्य, तांबे और पीतल के बर्तन आसानी से साफ किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इस लिक्विड से बर्तन साफ करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। बर्तन साफ करने के लिए तैयार लिक्विड बर्तन पर डालें और स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से बर्तन को रगड़ें। कुछ मिनट तक बर्तन को अच्छी तरह रगड़ने के बाद उस पर जमी काली परत आसानी से निकल जाती है। इसके बाद बर्तन को पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर कपड़े से पोंछकर पूजा में इस्तेमाल करें।

अगर भगवान की मूर्ति को साफ करके चमकाना हो, तो इसके लिए पितांबरी पावडर का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है। इसमें दही और आमचूर पावडर मिलाकर थोड़ा पानी डालकर पेस्ट तैयार की जा सकती है। इस पेस्ट से मूर्ति को हाथों से अच्छी तरह रगड़ें और फिर पानी से धोकर उसकी चमक देखें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे