सिनेमा जैसा 3D साउंड और नॉइज कैंसिलेशन वाले boAt के दो नए इयरफोन लॉन्च
boAt के Nirvana Eutopia 2 ANC और Rockerz 650 Pro में 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ और प्रीमियम फीचर्स
हेडफोन खरीदते वक्त अब सिर्फ साउंड क्वालिटी ही मायने नहीं रखती। बैटरी लाइफ, नॉइज रिडक्शन, कनेक्टिविटी के ऑप्शन और कीमत, ये सब बातें भी उतनी ही जरूरी हो गई हैं। इसी बीच मशहूर कंपनी boAt ने अपनी लाइनअप में नए हेडफोन उतारे हैं, जो फिलहाल चर्चा में हैं।
boAt के जिन दो हेडफोन्स की बात हो रही है, वो हैं Nirvana Eutopia 2 ANC और Rockerz 650 Pro। दोनों में एक बात कॉमन है, दोनों में 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। लेकिन फीचर्स, टेक्नोलॉजी और बजट के मामले में इन दोनों में काफी फर्क है। boAt Nirvana Eutopia 2 ANC इयरफोन में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसे boAt की ऑफिशियल वेबसाइट से या फिर Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।
इस इयरफोन की सबसे खास बात है इसका एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन। ये बाहर के शोर को 45dB तक दबा सकता है। ये एडैप्टिव है, यानी boAt Hearables ऐप से इसे अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। अगर आप मेट्रो में हों, हवाई जहाज में हों या फिर शोर-शराबे वाले ऑफिस में बैठे हों, तो ये फीचर काफी काम का साबित होगा।
इसमें ड्यूल ड्राइवर सेटअप दिया गया है, जो ट्रेबल, वोकल्स और बास को साफ-साफ अलग-अलग करके पेश करता है। इसके अलावा 3D स्पेशियल ऑडियो की वजह से ऐसा महसूस होता है जैसे आवाज चारों तरफ से आ रही है।
बैटरी की बात करें तो एक बार फुल चार्ज करने पर ये 80 घंटे तक चल सकता है। अगर जल्दी में हों, तो सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 12 घंटे का बैकअप मिल जाता है। इसमें नया ब्लूटूथ 5.4 वर्जन दिया गया है, जिससे कनेक्शन स्टेबल रहता है। कॉलिंग के लिए इसमें AI-ENx टेक्नोलॉजी है, जो ये पक्का करती है कि सामने वाले को आपकी आवाज साफ सुनाई दे।
इसमें 40 mm के बड़े ड्राइवर्स लगे हैं, जो दमदार बास देने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही डॉल्बी ऑडियो ट्यूनिंग भी दी गई है, जिससे गाने सुनने और OTT कंटेंट देखने का अनुभव और भी साफ और गहरा हो जाता है।