मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:31 IST

शराब पीने के लिए पैसे देने के बाद भी हमला

नागपुर के धंतोली के यशवंत स्टेडियम के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर हुए विवाद में मजदूर को ब्लेड से वार करके जख्मी कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को रोशन चिवड़े, इमामवाड़ा को गिरफ्तार किया है. जख्मी सावनेर निवासी विशाल रामाजी भारसाकले मजदूरी का काम करते है. आरोपी से विशाल की पहचान है. 20 सितंबर को रोशन ने विशाल से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. विशाल ने उसे 100 रुपये दिए. इस राशि से रोशन ने शराब का सेवन किया. वह पून: दोबारा पैसे मांगने लगा। विशाल ने पहले ही 100 रूपए देने का हवाला देते हुए अपने पास रुपए नहीं होने का बताया. इससे रोशन आगबबुला हो गया. वह गालियां देकर विवाद करने लगा. उसने ब्लेड से हाथ पर वार करके विशाल को जख्मी कर दिया. विशाल का मेडिकल में उपचार चल रहा है. धंतोली पुलिस ने मामला दर्ज कर रोशन को गिरफ्तार किया है.

::::::::::::::::::::::::::::::::::::

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे