SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की 207 पोस्ट, फॉर्म भरने की तारीख अब 5 अक्टूबर तक बढ़ी
SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 कर दी है, इसमें लिखित परीक्षा नहीं बल्कि सीधे इंटरव्यू होगा।
अगर बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हो तो SBI की तरफ से बड़ी खबर आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकाली है और इसमें आवेदन की तारीख अब आगे बढ़ा दी गई है।
यह भर्ती SBI ने 4 सितंबर 2025 को जाहीर की थी। पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 सितंबर रखी गई थी, लेकिन बहुत सारे लोग टाइम पर अप्लाई नहीं कर पाए, इसलिए बैंक ने डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भरना है। यह भर्ती देश भर के 17 सर्कल में होगी।
इस भर्ती में कुल 207 पोस्ट भरी जाएंगी और इसमें सात तरह के पद शामिल हैं। जोनल हेड, रिटेल के लिए एक पोस्ट है। रीजनल हेड की 5 पोस्ट हैं। रिलेशनशिप मैनेजर, टीम लीड की 24 पोस्ट हैं। इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए 9 और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के लिए 4 पोस्ट रखी गई हैं। सबसे ज्यादा पोस्ट VP वेल्थ में हैं, यहां 91 जगह भरी जाएंगी, जबकि AVP वेल्थ की 73 पोस्ट हैं।
उम्र की शर्त भी हर पद के हिसाब से अलग है। AVP वेल्थ पोस्ट के लिए उम्र 23 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं जोनल हेड और रीजनल हेड जैसी बड़ी पोस्ट के लिए 35 से 50 साल तक की उम्र वालों को मौका है। SC, ST, OBC कैटेगरी वालों को सरकारी नियम के हिसाब से उम्र में छूट दी जाएगी।
अब बात सैलरी की, जो इस भर्ती में सबसे ज्यादा चर्चा की वजह बनी है। जोनल हेड की पोस्ट के लिए साल भर का CTC 97 लाख रुपये तक जा सकता है, यानी महीने के हिसाब से 8 लाख से ज्यादा। रीजनल हेड के लिए पैकेज 66.40 लाख रुपये तक रखा गया है। रिलेशनशिप मैनेजर, टीम लीड की पोस्ट के लिए सैलरी 51.80 लाख रुपये तक जा सकती है। बाकी VP और AVP पोस्ट के लिए भी सैलरी अच्छी है, लेकिन वह इंटरव्यू में उम्मीदवार के अनुभव के आधार पर तय होगी।
इस भर्ती की सबसे राहत की बात यह है कि इसमें SBI PO या क्लर्क जैसी लिखित परीक्षा नहीं होगी। आवेदन देखकर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उनकी पढ़ाई और अनुभव के आधार पर उन्हें सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 नंबर का होगा और उसके बाद सैलरी को लेकर बातचीत होगी।
अप्लाई करने के लिए सबसे पहले SBI के करियर पेज sbi.co.in पर जाना होगा। वहां स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर रिक्रूटमेंट का नोटिफिकेशन दिखेगा, उसे पूरा पढ़ना जरूरी है। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, फोटो, सिग्नेचर और सारे जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। साथ ही आवेदन फीस भी भरनी होगी। 5 अक्टूबर से पहले फॉर्म भर लेना ठीक रहेगा, क्योंकि आगे मुदत बढ़ेगी या नहीं यह पक्का नहीं है। जिन लोगों के पास बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट का अनुभव है, उनके लिए यह भर्ती एक बड़ा मौका मानी जा रही है।