मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:02 IST

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज महंगी, कीमतों में 25,000 रुपये तक का इजाफा

आईफ़ोन 18 प्रो सीरीज की लॉन्चिंग के बाद सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एस26 सीरीज के सभी वेरिएंट की कीमतें बढ़ा दी हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज महंगी, कीमतों में 25,000 रुपये तक का इजाफा
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

एप्पल ने अभी हाल ही में अपनी नई आईफ़ोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च की थी और कुछ दिन पहले इसकी बिक्री भी शुरू हो गई। इस नई आईफ़ोन सीरीज के आते ही सैमसंग ने भारत में अपनी गैलेक्सी एस26 सीरीज के सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इन वेरिएंट की कीमतें सीधे 25,000 रुपये तक बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे अब सैमसंग का स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

चाहे कोई ग्राहक स्टैंडर्ड गैलेक्सी एस26 खरीदने का सोच रहा हो या फिर टॉप-एंड गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा, दोनों ही सूरत में लॉन्च कीमत से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

गैलेक्सी एस26 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब 1,02,999 रुपये हो गई है। यह वेरिएंट कंपनी ने 87,999 रुपये में लॉन्च किया था, यानी इसकी कीमत में सीधे 15,000 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब 1,22,999 रुपये है, जबकि यह 1,07,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

गैलेक्सी एस26 प्लस के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 1,34,999 रुपये है, जबकि यह 1,19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था - यानी इसमें भी 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए अब 1,39,999 रुपये नहीं बल्कि पूरे 1,54,999 रुपये चुकाने होंगे।

गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 1,54,999 रुपये हो गई है, जबकि इस डिवाइस की लॉन्च कीमत 1,39,999 रुपये थी। इसी डिवाइस के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 1,74,999 रुपये है, जो पहले 1,59,999 रुपये थी।

16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत अब 2,14,999 रुपये हो गई है। यह वेरिएंट 1,89,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था, यानी कंपनी ने इसकी कीमत में पूरे 25,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे