मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:12 IST
PT24 खास खबर सबसे पहले PT24 पर, 21 सित | 00:06

पुलिस को मिली थी हवाला के Rs 5 करोड़ की टिप

चर्चित हवाला व्यापारी से जूड़ा है मामला, सर्राफा बाजार प्रकरण में खुलासा

पुलिस को मिली थी हवाला के Rs 5 करोड़ की टिप

नागपुर.

सर्राफा व्यापारी के मुनिम को दो किलो सोने के बिस्किट और Rs 90 लाख की नकदी के साथ पकड़नेवाली पुलिस टिम को हवाला के Rs 5 करोड़ की टिप मिली थी. इसी टिप के आधार पर दबिस देकर बैठी पुलिस टिम के हाथ सर्राफा व्यवसायी दत्तू का मुनिम लग गया था. ज्ञात हो कि 17 सितंबर की रात इतवारी की सर्राफा बाजार में तहसील पुलिस की टिम ने व्यवसायी दत्तू के मुनिम को दुपहिया पर जाते हुए पकड़ा था. मुनिम के पास सोना तथा नकदी मिला था. पुलिस ने सोना तथा नकदी हवाला का होने की आशंका जताते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी को जांच के लिए बुलाने की जानकारी दी थी. इसके बाद दत्तू और सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोना तथा नकदी अधिकृत होने का बताकर छोड़ने का अनुरोध किया था. दोनों पक्ष की चर्चा के बाद पुलिस ने सोना और नकदी छोड़ दिया था. 'प्राइम टाइम 24' द्वारा इस प्रकरण का खुलासा किए जाने के बाद से पुलिस और सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सूत्रों के अनुसार पुलिस को नाईक गली में फटे-पुराने नोट बदलने की दुकान से हवाला कारोबार करनेवाले व्यापारी द्वारा 5 करोड़ की नकदी की डिलीवरी दिए जाने की टिप मिली थी. इस टिप के आधार पर पुलिस ने टांगा स्टैंड के पास फिल्डिंग लगाई थी. हवाला व्यापारी के कर्मचारी की बजाय पुलिस ने दत्तू के मुनिम को पकड़ लिया था. निशाना चूक जाने से पुलिस हताश को गई थी. जिस हवाला व्यापारी की पुलिस को टिप थी वह काफी सालों से सक्रिय है. उसके खिलाफ मामले भी दर्ज है. वह गोल्ड तस्करी सहित कई गोरखधंधों में लिप्त है. ठगी के कई मामलों में उसकी लिप्तता पाई गई है. मुंबई में दर्ज एक ठगी के बड़े प्रकरण में ईडी के निशाने पर भी था. इतवारी और लकड़गंज में हवाला कारोबारियों का एक छत्र राज है. इस वजह से ताजा प्रकरण को लेकर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे