नई ऑडी Q3 का भारत में प्रोडक्शन शुरू, 16 अक्टूबर को लॉन्च, 204 HP इंजन मिलेगा
ऑडी की लोकप्रिय लक्झरी SUV की तीसरी जनरेशन अब महाराष्ट्र में बन रही है, लॉन्च से पहले बुकिंग भी शुरू।
ऑडी ने अपनी पॉपुलर लक्झरी SUV Q3 की तीसरी जनरेशन का भारत में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया प्लांट में इस नई Q3 की लोकल असेंब्ली शुरू हो गई है। यह SUV भारत में 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी, और इसकी बुकिंग अभी से शुरू है। ग्राहक Rs 1 लाख की बुकिंग अमाउंट देकर ऑफिशियल वेबसाइट, myAudi Connect ऐप या ऑडी की अधिकृत डीलरशिप से बुकिंग कर सकते हैं।
पावरट्रेन की बात करें तो इंडियन मॉडल में 2.0-लिटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 204 hp पावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए ऑडी के क्वात्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम तक पहुंचती है। इससे नई Q3 को शहर में चलाने के साथ-साथ लंबी दूरी के सफर में भी दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने पर फोकस किया गया है।
लुक के मामले में भी नई Q3 पहले से काफी अलग है। इसमें बड़ी सिंगलफ्रेम ग्रिल के साथ बदलाव किए गए हैं। स्लिम LED हेडलैम्प्स, शार्प बोनट लाइन्स और उभरे हुए बॉडी कॉन्टूर्स की वजह से SUV पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखती है। मैट्रिक्स LED हेडलैम्प्स में माइक्रो-LED मॉड्यूल्स दिए गए हैं और हर DRL में 23 सेगमेंट्स हैं। पीछे की तरफ फुल-विड्थ लाइटिंग एलिमेंट मिलता है, वहीं कुछ वेरिएंट्स में डिजिटल OLED टेललैम्प्स और इल्यूमिनेटेड ऑडी रिंग्स का ऑप्शन भी दिया गया है।
केबिन में भी काफी बदलाव किए गए हैं। इस बार गियर सिलेक्टर को सेंटर कंसोल की जगह स्टीयरिंग कॉलम पर शिफ्ट किया गया है, जिससे फ्रंट सीट्स के बीच स्टोरेज स्पेस ज्यादा मिलती है। पिछली सीट आगे-पीछे स्लाइड हो सकती है और उसके बैकरेस्ट का एंगल भी एडजस्ट किया जा सकता है। बूट स्पेस 488 लीटर है, जो पिछली सीट फोल्ड करने पर 1,386 लीटर तक बढ़ जाता है।
सेफ्टी और पार्किंग फीचर्स भी अपग्रेड किए गए हैं। ऑडी Q3 में ड्राइवर की थकान और ध्यान भटकने की स्थिति पहचानने के लिए इंटीरियर कैमरा दिया गया है। अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन असिस्ट में भी नए फंक्शन्स जोड़े गए हैं। इसमें एक खास बात यह है कि पार्किंग सिस्टम कॉम्प्लेक्स मैन्युवर को याद रखकर आगे उसे खुद दोहरा सकता है, जिससे तंग पार्किंग स्पेस में SUV को हैंडल करना आसान हो जाएगा।