मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:56 IST

क्रश के मन में आपके लिए प्यार है या नहीं, इन 5 इशारों से पहचानें

एक खास उम्र में किसी पर क्रश आना आम बात है। क्रश के बर्ताव में ये इशारे दिखें तो उसके मन की भावना का अंदाजा लग सकता है।

क्रश के मन में आपके लिए प्यार है या नहीं, इन 5 इशारों से पहचानें
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

एक खास उम्र में पहुंचने के बाद किसी न किसी पर क्रश आ जाना बहुत आम बात है। शरीर में कई बदलाव होते हैं और उनके साथ मन की भावनाएं भी धीरे-धीरे बदलती रहती हैं। जवानी में कभी न कभी किसी को पसंद करने या प्यार का एहसास मन में आता ही है।

लेकिन अक्सर लोग अपने मन की यह बात सामने वाले तक पहुंचाने से घबराते हैं। इससे मन में काफी उलझन पैदा हो जाती है। सवाल उठने लगते हैं कि सामने वाला मेरी भावनाएं समझेगा या नहीं, और वह मेरे बारे में क्या सोचेगा। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

जब किसी से प्यार हो जाता है, तो उसकी बाइक जैसी छोटी-छोटी चीजें भी हम दूर से ही नोटिस करने लगते हैं। पर बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता कि कई बार जिसे हम पसंद करते हैं, उसके मन में भी हमारे लिए वैसी ही भावनाएं बन रही होती हैं। अपने क्रश के मन में आपके लिए प्यार है या नहीं, यह परखने के लिए आप कुछ बातों पर गौर कर सकते हैं। इससे उसके मन के राज जानने में मदद मिल सकती है।

पहला इशारा है बात करने की कोशिश। रिश्ता शुरू करने के लिए थोड़ी बातचीत जरूरी होती है। अगर आपका क्रश सिर्फ काम भर की हां-ना करके नहीं रुकता, आपसे ज्यादा बात करने की कोशिश करता है, या हर बार नई बात निकालकर बोलने का बहाना ढूंढता है, तो इसका मतलब हो सकता है कि वह भी आपको पसंद करता है। यह बार-बार हो रहा हो और वह आपके करीब आने की कोशिश कर रहा हो, तो मुमकिन है कि उसके मन में भी आपके लिए खिंचाव है।

दूसरा इशारा है आपके लिए वक्त निकालना। किसी के लिए पसंद अक्सर बड़ी हरकतों से नहीं, छोटी-छोटी बातों से दिखती है। सामने वाला आपके साथ ज्यादा वक्त बिता रहा हो, आपके साथ रहने के बहाने ढूंढ रहा हो, या बिना बताए आपको लगातार देखने की कोशिश कर रहा हो, तो इन इशारों से आप उसकी भावनाओं को पहचानने की कोशिश कर सकते हैं।

तीसरा इशारा है बर्ताव में बदलाव। आपसे बात करते वक्त अगर वह थोड़ा नर्वस हो जाता है, उसकी आवाज नरम पड़ जाती है, वह आपकी फिक्र करता है या आपकी छोटी-छोटी बातें याद रखता है, तो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उसके मन में आपके लिए भावनाएं बन रही हैं। अगर आपका क्रश आपको पसंद करता है, तो वह आपकी आगे की योजनाओं, आपके विचारों, परिवार, सपनों और आपके लिए अहम चीजों के बारे में भी जानने की कोशिश करेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे