मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:43 IST

केकेआर के अभिषेक नायर ने रोहित शर्मा को टीम जॉइन करने का इशारों में दिया ऑफर, रोहित का जवाब वायरल

रोहित शर्मा के नए शो में केकेआर कोच अभिषेक नायर ने मजाक-मजाक में उन्हें अपनी टीम जॉइन करने का ऑफर दे डाला, रोहित ने एक शब्द में दिया करारा जवाब।

केकेआर के अभिषेक नायर ने रोहित शर्मा को टीम जॉइन करने का इशारों में दिया ऑफर, रोहित का जवाब वायरल
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा जल्द टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं। वो अपना खुद का शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा। इस शो के पहले एपिसोड में रोहित ने अपने आईपीएल भविष्य को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। इस शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने घुमा-फिराकर रोहित को अपनी टीम में शामिल होने का ऑफर दे दिया। इस पर रोहित शर्मा का रिएक्शन भी सामने आया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रहा है।

रोहित शर्मा के शो फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा में अभिषेक नायर, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर मेहमान बनकर पहुंचे थे। इसी एपिसोड का एक प्रोमो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रोहित पीले रंग के कपड़ों में नजर आए। इसी दौरान केकेआर के हेड कोच और भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने सीएसके, सीएसके के नारे लगाकर रोहित को छेड़ने की कोशिश की। इसके बाद नायर ने हिटमैन को सुझाव दिया कि वो बैंगनी और सुनहरे रंग के कपड़ों में अच्छे लगेंगे, क्योंकि यही केकेआर का रंग है। यानी एक तरह से उन्होंने रोहित शर्मा को नाइट राइडर्स में शामिल होने का ऑफर ही दे दिया। लेकिन अभिषेक नायर के इस प्रस्ताव पर फैंस तुरंत शांत हो गए और उन्होंने मुंबई, मुंबई के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर रोहित ने सिर्फ एक शब्द में जवाब देकर सबका दिल जीत लिया। रोहित ने कहा, हमेशा फॉरएवर। इस एक शब्द से रोहित ने साफ कर दिया कि वो मुंबई इंडियंस के प्रति वफादार हैं और आईपीएल में इसी टीम से खेलते रहेंगे। फिलहाल उनका टीम बदलने का कोई इरादा नहीं है।

शो का प्रोमो शेयर करते हुए एक पोस्ट में लिखा गया कि दोस्ती पक्की, रोस्टिंग भी पक्की। फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 2013 से 2020 के बीच मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं। रोहित पिछले 16 साल से इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। रोहित अपने करियर के आखिरी दौर में हैं और उनके इस बयान से यह साफ हो गया है कि वो अपना आखिरी आईपीएल मैच भी मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेलेंगे।

अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद केकेआर को नए कप्तान की जरूरत है। लेकिन रोहित फिलहाल मुंबई इंडियंस टीम के साथ ही हैं। वहीं हार्दिक पंड्या के ट्रेड के जरिए केकेआर में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे