मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:39 IST

कामठी से हो रही थी कोयले की तस्करी, पांच गिरफ्तार

नागपुर में पत्थर के कोयले की चोरी और अवैध खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच के भू-माफिया विरोधी पथक ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11.625 टन दगड़ी कोयला समेत करीब 2.30 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है. पुलिस दल को कामठी रेलवे क्रॉसिंग से गादा से आवंडी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर रहमत एक्झीन फर्म में अवैध रूप से पत्थर के कोयले की खरीद-बिक्री किए जाने का पता चला. इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तड़के 4 बजे फर्म पर छापा मारा. वहां भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक मिला. पुलिस ने वहां मौजूद आहाद फिरोज अहमद, दानिश मो. अकरम, चेतन रमेश शेंद्रे, कुणाल हरीश राऊत और अतुलसिंह अभिमन्युसिंह को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पता चला कि चेतन, कुणाल और अतुलसिंह कन्हान खदान से कोयला चोरी कर बिक्री के लिए दानिश की फर्म में लाते थे. वहां से कोयला शहर में जाता था. काफी समय से यह रैकेट चल रहा था. इसे स्थानीय पुलिस का आश्रय भी था. पुलिस ने मौके से 11,625 किलो कोयला, 10,500 रुपये नकद, वजन कांटा, चार दोपहिया वाहन और दो मोबाइल सहित 2.30 लाख का माल बरामद किया है. न्यू कामठी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

::::::::::::::::::::::::::::::::::::

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे