मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:30 IST

कैफे बंद करके चल रहा था हु्क्का

'द फ्यूजन के संचालक-मैनेजर पर मामला दर्ज, सीताबर्डी पुलिस की कार्रवाई

नागपुर.

कैफे में बाहर से ताला लगाकर भितर हुक्का पार्लर चला रहे 'द फ्यूजन कैफे' के संचालक मयंक अग्रवाल और उसके मैनेजर विक्रांत शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मयंक का धरमपेठ में फ्यूजन हुक्का पार्लर है. यहां प्रतिबंधित हु्क्का पिलाया जा रहा था. सीताबर्डी पुलिस ने 2 अक्तूबर की रात पार्लर पर छापा मारा. मयंक ने पार्लर को बंद करके रखा था. दरवाज पर ताला लटक रहा था लेकिन, भितर युवक-युवती हुक्का के कश उड़ा रहे थे. पुलिस से बचने के लिए पार्लर को बाहर से बंद दिखाने का नुस्खा अपनाया गया था. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भितर प्रवेश किया. वहां से पुलिस ने 13 युवक-युवतियों को हुक्का पीते हुए पकड़ा. कार्रवाई में हुक्का पॉट, तंबाकूजन्य पदार्थ सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है. फ्यूजन कैफे और उसका संचालक पहले भी कई मौकों पर चर्चा में रहा है. उसके खिलाफ मामले भी दर्ज हुए है

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे