मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:55 IST

कैंपस भर्ती में सीए और सीएस की मांग बढ़ी, इंजीनियरिंग और एमबीए पीछे

एओएन की कैंपस स्टडी रिपोर्ट 2026-27 के मुताबिक कंपनियां सीए-सीएस की भर्ती बढ़ाने के मूड में हैं, जबकि इंजीनियरिंग और एमबीए के लिए रुझान कमजोर है।

कैंपस भर्ती में सीए और सीएस की मांग बढ़ी, इंजीनियरिंग और एमबीए पीछे
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

भारत के कैंपस जॉब मार्केट में चार्टर्ड अकाउंटंट (सीए) और कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की मांग तेजी से बढ़ रही है। एओएन (AON) की कैंपस स्टडी रिपोर्ट 2026-27 में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इंजीनियरिंग और एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स के मुकाबले कंपनियों का झुकाव अब सीए और सीएस उम्मीदवारों की भर्ती की तरफ ज्यादा दिख रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार 56 फीसदी कंपनियां आने वाले समय में सीए और सीएस प्रोफेशनल्स की भर्ती बढ़ाने की तैयारी में हैं। 33 फीसदी संस्थाओं की भर्ती में कोई बदलाव नहीं होगा, जबकि सिर्फ 11 फीसदी कंपनियों ने यह भर्ती घटाने की योजना बनाई है। इसी वजह से सीए और सीएस के लिए नेट हायरिंग इंटेंट (Net Hiring Intent) +45 फीसदी दर्ज हुआ है, जो सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

सीए-सीएस के मुकाबले इंजीनियरिंग और एमबीए उम्मीदवारों को लेकर कंपनियों का रुख मिला-जुला और सुस्त रहा है। इंजीनियरिंग के लिए नेट हायरिंग इंटेंट -4 अंक पर है, जबकि एमबीए के लिए यह -10 अंक तक नीचे आ गया है। इंजीनियरिंग की भर्ती 36 फीसदी कंपनियां बढ़ाना चाहती हैं, वहीं 40 फीसदी उसे घटाने की सोच रहे हैं। एमबीए के मामले में 34 फीसदी कंपनियां भर्ती बढ़ाने के पक्ष में हैं और 44 फीसदी घटाने के बारे में सोच रही हैं।

सीए और सीएस की मांग सिर्फ फुल टाइम नौकरियों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक 91 फीसदी संस्थाएं सीए-सीएस इंटर्न को काम पर रखती हैं। इसके अलावा करीब 82 फीसदी कंपनियां सीए और सीएस इंटर्न को सीधे प्री-प्लेसमेंट इंटरव्यू या ऑफर (PPO) देती हैं।

एक तरफ कंपनियों में सीए-सीएस की मांग बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ पिछले कुछ सालों में सीए फाइनल परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की तादाद घटी है। मई 2017 में 1,32,007 रजिस्ट्रेशन हुए थे, जो मई 2025 में गिरकर 99,466 पर आ गए। सितंबर 2025 की परीक्षा में यह आंकड़ा 81,852 दर्ज हुआ, जो 2017 के मुकाबले करीब 38 फीसदी कम है।

कुल रजिस्ट्रेशन भले कुछ कम हुए हों, लेकिन सीए फाइनल परीक्षाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी में बड़ा इजाफा हुआ है। मई 2015 में महिलाओं की हिस्सेदारी 35 फीसदी थी, जो बढ़कर मई और सितंबर 2025 में करीब 41 फीसदी तक पहुंच गई है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे