मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:38 IST

हत्या की झुठी सूचना देनेवाले पर एफआईआर

नागपुर के हुड़केश्वर थाना परिसर में एक व्यक्ति ने डायल-112 पर हत्या की झुठी सूचना देकर पुलिस को हलाकान कर दिया. 18 सितंबर की रात 8 बजे का श्रीकृष्ण नगर, हुड़केश्वर निवासी 40 वर्षीय श्याम भाऊराव जानोरकर ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को बताया कि उसके भाई ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है या करने वाला है. श्याम की बात सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई. पीएसआई प्रवीण बाकरे, कर्मचारी रविदत्त तांबे, आशीष और बीट मार्शल हवलदार सोमेश्वर बुलबुले तत्काल मौके पर पहुंच गए. वहां पहुंचने पर श्याम की सूचना झुठी होने का खुलासा हुआ. पुलिस ने श्याम जानोरकर से पूछताछ की. वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. तलाशी लेने पर पुलिस को चाकू नहीं मिला. खून-खराबे का भी पता नहीं चल रहा था. पुलिस को श्याम द्वारा डायल 112 पर झुठी जानकारी देकर गुमराह किए जाने की पुष्टि हुई. इसके आधार पर हवलदार सोमेश्वर बुलबुले की शिकायत पर श्याम जानोरकर के खिलाफ बीएनएस की धारा 217 के तहत मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे