गणेश विसर्जन के दौरान निर्माल्य संकलन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान
अरविंद कुमार रतूड़ी उर्फ सनी भाऊ के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
नागपुर: गणेश उत्सव के दौरान मूर्ति विसर्जन, निर्माल्य संकलन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नागपुर के सक्करदरा परिसर सहित नेहरू नगर जोन क्रमांक 5 के विभिन्न क्षेत्रों में 18 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक जनजागरण अभियान चलाया गया।
यह अभियान किंग कोबरा ऑर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स, राष्ट्र निर्माण की ओर दो कदम, नारी शक्ति एक सम्मान, पशु क्रूरता के खिलाफ जंग और राष्ट्रीय धर्म सर्वोपरि सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से संस्थापक अध्यक्ष अरविंद कुमार रतूड़ी उर्फ सनी भाऊ हिन्दुस्तानी के नेतृत्व में चलाया गया।
सक्करदरा परिसर में स्थापित 11 लोहे के टैंकों और तीन बड़े कृत्रिम तालाबों के साथ नेहरू नगर जोन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने गणेश भक्तों को मूर्ति विसर्जन में सहयोग किया तथा निर्माल्य का संकलन किया।
अभियान के दौरान प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक एवं पन्नी का उपयोग रोकने, पीओपी की मूर्तियों से होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव, पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले नायलॉन मांझे से होने वाले नुकसान तथा नशे के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही रक्तदान, देहदान, अंगदान, नेत्रदान और विद्यादान जैसे सामाजिक विषयों पर भी जनजागरण किया गया।
पुलिस प्रशासन और महानगरपालिका प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
संगठनों के अनुसार, इस अभियान के दौरान लगभग 4,936 छोटी-बड़ी घरेलू गणेश प्रतिमाओं और करीब 25 बड़ी सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में सहयोग किया गया।
अरविंद कुमार रतूड़ी उर्फ सनी भाऊ हिन्दुस्तानी के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों द्वारा पिछले लगभग 18 वर्षों से निःशुल्क और निःस्वार्थ जनसेवा एवं देशसेवा के विभिन्न कार्य किए जाने की जानकारी दी गई। रतूड़ी ने कहा कि सामाजिक कार्यों के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करना भी नागरिकों की जिम्मेदारी है और भविष्य में भी ऐसे जनजागरण अभियान जारी रहेंगे।
बताया गया कि अरविंद कुमार रतूड़ी नागपुर महानगरपालिका के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यों में सहयोग करते हैं तथा महाराष्ट्र पुलिस, नागपुर की केंद्रीय शांतता समिति और केंद्रीय दक्षता समिति के सदस्य भी हैं।
गणेश विसर्जन के दौरान किए गए सामाजिक एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों के लिए पुलिस प्रशासन, महानगरपालिका अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रतूड़ी तथा उनके सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अभियान के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सहयोग और समन्वय किया गया।