दोस्ती करके नाबालिग से मेले में किया था बलात्कार
नागपुर.
मेले में अनजान युवक से हुई मामूली जान पहचान ने छात्र का जीवन बर्बाद कर दिया. 15 वर्षीय छात्रा की सक्करदरा थाना परिसर में एक मेले के दौरान 30 वर्षीय सुनील जांगड़े से पहचान हुई थी. इसी दौरान सुनील नाबालिग को परिसर के एक मेले में ले गया. वहां उसने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वह नाबालिग को गुजरात के अहमदाबाद ले गया. वहां उसने नाबालिग को उससे शादी करने का बताया. कथित शादी करने के बाद पून: नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए. वहां दोनों के बीच विवाद होने पर नाबालिग नागपुर लौट आई. यहां पहुंचने पर उसे पेट दर्द की शिकायत होने लगी. परिजनों के अस्पताल ले जाने पर उसके गर्भवती होने का पता चला. इसके आधार पर सक्करदरा थाने में शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने पोक्सो और रेप का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.