दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.50 लाख के नीचे, दो महीने में पहली बार 1,48,600 रुपये पर
त्योहारों के मौसम में सोने-चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली के सराफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया।
त्योहारों के मौसम में सोने-चांदी के बाजार में भारी उठापटक चल रही है। मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही सोने के दाम में अच्छी गिरावट दर्ज हुई, लेकिन शाम होते-होते कीमतें फिर ऊपर चढ़ती दिखीं।
दिल्ली के सराफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव पिछले 2 महीने में पहली बार Rs 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे आया। सभी टैक्स मिलाकर सोना Rs 1,400 सस्ता होकर Rs 1,48,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.68% यानी Rs 1,007 बढ़कर Rs 1,49,904 प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कामकाजी दिन यह भाव Rs 1,48,897 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन बाजार के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना Rs 1,48,010 प्रति 10 ग्राम है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत $4,199.90 प्रति औंस हो गई। गुडरिटर्न्स (Goodreturns) के हिसाब से 24 कैरेट सोने का दाम Rs 1,48,950 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
IBJA के मुताबिक सुबह का भाव यह रहा: 24 कैरेट सोना 147667 रुपये, 22 कैरेट 135263 रुपये, 18 कैरेट 110750 रुपये और 14 कैरेट 86385 रुपये प्रति 10 ग्राम। चांदी का भाव 221600 रुपये प्रति किलो रहा।
शहरों की बात करें तो 24 कैरेट सोना मुंबई, पुणे, नाशिक, नागपुर, कोल्हापुर, जलगांव, सांगली और छत्रपति संभाजीनगर, सभी जगह 148800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लेमन ब्रोकर्स के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने बताया कि मजबूत डॉलर के दबाव से सोमवार को सोने और चांदी के दाम गिरे। उनके मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ा है और होर्मुज की सामुद्रधुनी (Strait of Hormuz) को लेकर अनिश्चितता है। इससे सप्लाई की चिंता बढ़ी और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 4% चढ़कर $108.53 प्रति बैरल हो गया।
मुद्रेक्स (Mudrex) के लीड क्वांट एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान का प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,200 प्रति औंस के नीचे आ गया। ईरान ने नौसैनिक नाकेबंदी हटाने के बदले 1 हफ्ते के भीतर होर्मुज की सामुद्रधुनी फिर खोलने और परमाणु बातचीत दोबारा शुरू करने का वादा किया था, जिसे ट्रम्प ने नकार दिया। चांदी का कारोबार करीब $61 के आसपास हुआ।
इसी बीच ईरान ने साफ किया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में उसके प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका से बात करने की कोई योजना नहीं है। वहीं ट्रम्प ने और बातचीत की उम्मीद जताई है।